आपने कभी अपने ऑफिस या फैमिली फंक्शन में किसी से यह कहते हुए सुना होगा की “मैनें IPO में पैसा लगाया हैं” तो आपके मन में विचार आया होगा की “IPO Kya Hota Hai” अगर आप IPO के बारे में नहीं जानते होगें तो आपके मन में यह सवाल जरूर उठना लाजमी हैं। इस आर्टिकल में हम आईपीओ का अर्थ और परिभाषा क्या होती हैं, साथ ही जानेगें IPO प्रक्रिया, IPO में पैसा लगाने के क्या फायदे और क्या नुकसान हो सकते हैं मतलब हमारे इस आर्टिकल “IPO kya Hota Hai” में आप IPO की A to Z जानकारी प्राप्त कर पाएँगे । चलो शुरू करते है –
IPO की फुल फॉर्म-
IPO की फुल फॉर्म “Initial Public Offering” होता हैं।
IPO का अर्थ और परिभाषा / IPO Kya Hota Hai-
“IPO kya Hota Hai” के तहत, अब हम IPO का अर्थ और परिभाषा समझेगे, IPO का अर्थ होता हैं की किसी प्राइवेट कंपनी का पहली बार अपने शेयर्स को पब्लिक को बेचना। जब कोई कंपनी अपने बिज़नेस को बढ़ाना चाहती है या नए प्रोजेक्ट्स में इन्वेस्टमेंट करना चाहती है तो कंपनी अपने शेयर्स को स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग कर के पब्लिक के सामने पेश करती हैं।
आईपीओ का मतलब ये हैं कि कंपनी अब प्राइवेट न रहकर पब्लिक हो गयी है और अब उसके शेयर्स लोगों के पास भी हो सकते हैं। इस प्रकिया के जरिये कंपनी को पैसा मिलता है और इन्वेस्टर को उस कंपनी में हिस्से का मालिक बनने का मौका मिलता हैं। IPO का यह प्रोसेस कंपनी और इन्वेस्टर, दोनों के लिए फायदेमंद हो सकता है।
IPO प्रक्रिया-

IPO Kya Hota Hai ये हमनें आपको समझा दिया हैं, अब IPO प्रकिया के स्टेप क्या क्या होते हैं ये समझते हैं –
Preparations & Aprovals
जब कोई प्राइवेट कंपनी अपना IPO लॉन्च करना चाहती हैं तो उसे पहले अपने फाइनेंसियल रिकॉर्ड, फ्यूचर प्लानिंग और बिज़नेस स्ट्रेटेजी को तैयार करना पड़ता हैं। कंपनी को अपना आईपीओ लॉन्च करने के लिए मार्केट रेगुलेटर जैसे SEBI (Securities and Exchange Board of India) से अनुमति लेनी होती हैं। SEBI यह देखती हैं की कंपनी इन्वेस्टर के लिए सेफ हैं या नहीं।
Selection of Investment Bank
- कंपनी को आईपीओ प्रोसेस में मदद करने के लिए इन्वेस्टमेंट बैंक या अंडरराइटर अप्पोइंट करना पड़ता है। यह बैंक, आईपीओ की प्लानिंग, प्राइसिंग और प्रमोशन करने में मदद करते हैं।
- इन्वेस्टमेंट बैंक यह भी तय करते हैं की आईपीओ में कितने शेयर्स इशू करने हैं और एक शेयर का प्राइस क्या होगा।
Price Band & Lot Size
- आईपीओ में शेयर के एक प्राइस बैंड और लॉट साइज तय किया जाता है। प्राइस बैंड से पता चलता है की शेयर की प्राइस कम से कम और ज्यादा से ज्यादा क्या होगी।
- लॉट साइज से पता चलता हैं की इन्वेस्टर मिनिमम कितने शेयर्स खरीद सकता हैं।
Draft Red Herring Prospectus (DRHP)
- कंपनी एक विस्तारित पत्र बनाती है जिसे DRHP – Draft Red Herring Prospectus कहा जाता हैं इसमें कंपनी के बारे में, उसके फाइनेंस, बिज़नेस प्लान्स और आईपीओ के माध्यम से मिले फण्ड का यूज़ कैसे होगा इन सबकी जानकारी होती हैं। यह DRHP डॉक्यूमेंट सेबी और इन्वेस्टर्स के लिए एक्सेसिबल होता है।
Bidding Process
- आईपीओ खुलते ही इन्वेस्टर अपना इंटरेस्ट दिखाने के लिए बिडिंग कर सकते हैं। यह बिडिंग उस प्राइस बैंड के अंदर ही करनी होती है जो कंपनी ने decide किया होता है।
- बिडिंग के दौरान इन्वेस्टर्स को एक फिक्स्ड डेट तक अपने एप्लीकेशन सबमिट करनी होती है।
Allotment of Shares
- आईपीओ क्लोज होने के बाद, कंपनी और इन्वेस्टमेंट बैंक सभी ऍप्लिकेशन्स को चेक करते हैं और शेयर्स को अलॉट करते हैं।
- अगर डिमांड ज्यादा हो तो oversubscription हो सकती है जिसमे कुछ इन्वेस्टर्स को शेयर्स नहीं मिलते है या कम अलॉट होते हैं। अगर कम डिमांड हो तो आईपीओ अंडर सब्सक्राइब्ड हो सकता है।
Listing on Stock Exchange
- आईपीओ अलॉटमेंट के बाद, कंपनी अपने शेयर्स को स्टॉक एक्सचेंज (BSE & NSE) पर लिस्ट करती है। लिस्टिंग के दिन से ही शेयर्स का ट्रेडिंग शुरू हो हो जाता है और उनकी वैल्यू मार्केट के हिसाब से ऊपर नीचे हो सकती है।
IPO के प्रकार-
आईपीओ के कई प्रकार होते हैं, जो इस बात पर आधारित हैं की शेयर्स कैसे और किन इन्वेस्टर्स के लिए ऑफर किये जा रहे हैं। यहां कुछ मुख्य आईपीओ के प्रकार दिए गए हैं :
Fixed Price Issue
- Fixed Price issue में कंपनी अपने शेयर्स का एक निर्धारित प्राइस सेट करती है जिसे इन्वेस्टर्स को पहले से ही पता होता है।
- इन्वेस्टर्स को पहले ही यह मालूम होता है की शेयर्स किस प्राइस पर मिलेंगे और उन्हें उसी प्राइस पर इन्वेस्ट करना होता है।
- इसमें कंपनी और इन्वेस्टर्स दोनों के लिए पारदर्शिता होती है, लेकिन रिस्क भी होता है अगर मार्केट में डिमांड बढ़ जाए।
Book Building Issue
- इस प्रकार के आईपीओ में एक प्राइस बैंड सेट किया जाता है, जिसमे एक कम से कम और एक ज्यादा से ज्यादा प्राइस होता है।
- इन्वेस्टर्स इस प्राइस बैंड के अंदर अपने प्राइस पर बिडिंग कर सकते हैं।
- फाइनल प्राइस, जिसे Cut-Off Price कहा जाता है, इन्वेस्टर्स के बिड्स के आधार पर तय किया जाता है।
- यह मेथड ज्यादा फ्लेक्सिबल और डिमांड के हिसाब से एडजस्ट होने वाला होता है, इसलिए आज कल यह ज़्यादा पॉपुलर है।
Follow-On Public Offer (FPO)
- FPO एक ऐसा आईपीओ है जो पहले से ही स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड कंपनी के लिए होता है। जब कोई लिस्टेड कंपनी अपने ओर शेयर इश्यू करती है तो वह FPO होता है।
- FPO के माध्यम से कंपनी अतिरिक्त फंड जुटाती है अपने विस्तार या दूसरे प्रोजेक्ट के लिए।
Offer for Sale (OFS)
- OFS एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें कंपनी के प्रमोटर या बड़े हितधारक अपने शेयर पब्लिक में बेचते हैं।
- इसमें नए शेयर इश्यू नहीं होते, बस पहले से ही मौजुद शेयर बेचने को कहा जाता है।
- OFS मुख्य रूप से बड़े शेयरधारकों के लिए होता है जो अपने कुछ शेयरों को बेच कर अपनी हिस्सेदारी को कम करना चाहते हैं।
Rights Issue
- राइट्स इश्यू में कंपनी अपने मौजूदा शेयरधारकों को नए शेयर इश्यू करती है, जो उन्हें प्राथमिकता और डिस्काउंट प्राइस पर दिए जाते हैं।
- ये शेयर सिर्फ मौजूदा शेयरधारकों के लिए होते हैं और जनता के लिए नहीं होते।
Employee Stock Ownership Plan (ESOP)
- ये एक प्रकार का आईपीओ है जो कंपनी के कर्मचारियों के लिए होता है। इसमे कंपनी अपने कर्मचारियों को एक निश्चित कीमत पर शेयर ऑफर करती है।
ये योजना कर्मचारी निष्ठा और मनोबल को बढ़ावा देने के लिए किया जाता है।
Reverse Book Building
- इसमे निवेशक अपने शेयर को एक विशिष्ट मूल्य पर कंपनी को बेचने के लिए ऑफर करते हैं।
- ये मुख्य रूप से तब होता है जब कंपनी स्टॉक एक्सचेंज से डीलिस्ट होना चाहती है और अपने शेयरों को निवेशकों से बायबैक करना चाहती है।
Qualified Institutional Placement (QIP)
- QIP में कंपनी अपने शेयरों को सिर्फ Qualified Institutional Buyers (QIBs) के लिए ऑफर करती है, जैसे कि म्यूचुअल फंड, बीमा कंपनियां या बैंक।
- ये एक तेज़ और कम विनियमित प्रक्रिया होती है जो सिर्फ बड़े निवेशकों के लिए होती है और खुदरा निवेशकों के लिए नहीं होती।
Green Shoe Option
- ये एक विशेष विकल्प है जो अंडरराइटर्स को दिया जाता है। इसका उपयोग तब होता है जब आईपीओ की मांग बहुत ज्यादा हो।
- अंडरराइटर्स को अतिरिक्त शेयर जारी करने का अधिकार मिलता है, जो बैलेंस करने की मांग करता है वह मदद करता है।
Direct Listing
- डायरेक्ट लिस्टिंग में कंपनी, बिना नए शेयर इशू किये अपने पहले से ही मौजुद शेयरों को स्टॉक मार्केट में लिस्ट करती है।
- इसमें आईपीओ की प्रक्रिया सरल होती है और कंपनी सीधे अपने शेयरों को ट्रेडिंग के लिए लाती है। ये प्रकार ज्यादातर स्थापित कंपनियों के लिए होता है जो नए फंड जुटाना नहीं चाहती हैं।
ये अलग-अलग आईपीओ के प्रकार कंपनी की आवश्यकता और निवेशकों के प्रकार के अनुसार चुने जाते हैं। हर प्रकार का आईपीओ अपनी अनूठी विशेषताएं और फायदे रखता है, जो कंपनी और निवेशकों के लिए उपयुक्त हो सकते हैं।
IPO के लाभ-

आर्टिकल “IPO Kya Hota Hai” में हम बताना चाहते हैं की IPO (Initial Public Offering) से कंपनी और निवेशक दोनों को कई तरह के लाभ होते हैं। यहां कुछ मुख्य लाभ का वर्णन किया गया है:
Company के लिए IPO के लाभ
Capital & Fund Raising
- आईपीओ के माध्यम से कंपनी नए प्रोजेक्ट्स, एक्सपेंशन या कर्ज चुकाने के लिए बड़ी राशि जमा कर सकती है।
- ये पैसा बिना किसी लोन या इंटरेस्ट के होता है जो कंपनी के लिए अच्छी बात है।
Increasing Company Visibility and Brand Value
- आईपीओ के बाद कंपनी की visibility और मार्केट में presence बढ़ती है जो ब्रांड की रेपुटेशन और क्रेडिबिलिटी में सुधार लाती है।
- स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड होने से कंपनी के नाम पर लोगों का विश्वास बढ़ता है और नए कस्टमर्स और बिज़नेस पार्टनर्स भी आकर्षित होते हैं।
Public Trust and Transparency
- लिस्टेड कम्पनीज को अपने फाइनेंसियल और ऑपरेशन्स को ट्रांसपेरेंट रखना होता है जो इन्वेस्टर्स और stakeholders के लिए विश्वास को बढ़ाता है।
- कंपनी की ट्रांसपेरेंसी और एकाउंटेबिलिटी बढ़ जाती है जो उसकी ग्रोथ के लिए सहायक होता है।
Future Fund Raising
- एक बार लिस्टेड होने के बाद कंपनी को आने वाले समय में एडिशनल फंडिंग के लिए आसानी होती है।
- कंपनी FPO, राइट्स इशू या बॉन्ड्स के माध्यम से और भी फंड्स जुटा कर सकती है।
Liquidity Creation
- आईपीओ से शेयर्स को स्टॉक मार्केट पर ट्रेडिंग के लिए अवेलेबल करा दिया जाता है जिससे फाउंडर्स और early investors को अपने शेयर्स को बेचने का अवसर मिलता है और वो अपना पैसा वापस ले सकते हैं
Employee Motivation and Retention
- आईपीओ के बाद कंपनी अपने एम्प्लाइज को Employee Stock Ownership Plan (ESOP) के माध्यम से शेयर्स ऑफर कर सकती है। यह उन्हें ओनरशिप और फाइनेंसियल बेनिफिट का एहसास दिलाता है और उनके मोटिवेशन और लॉयल्टी में बढ़ावा देता है।
Investors के लिए IPO के लाभ
Ownership and Profit Sharing
- आईपीओ में शेयर्स खरीदकर इन्वेस्टर कंपनी का हिस्सा बन जाता है और कंपनी के ग्रोथ और सक्सेस का भागीदार बन सकता है।
- कंपनी के प्रॉफिट और ग्रोथ के साथ शेयर्स की वैल्यू भी बढ़ सकती है। जो इंवेस्टर्स को प्रॉफिट कमाने का अवसर देती है।
High Returns ka Avsar
- अगर कम्पनी सक्सेसफुल हो और उसका stock price मार्केट में बढ़ता है , तो इन्वेस्टर को उनके इन्वेस्टमेंट पर हाई रिटर्न्स मिल सकते है।
- कई बार आईपीओ के लिस्टिंग के दिन ही शेयर्स के प्राइस में काफी बढ़ोतरी हो जाती है। जो इन्वेस्टर्स के लिए एक फायदेमंद डील हो सकती है।
Diversification of Portfolio
- आईपीओ में नया इन्वेस्टमेंट करना इन्वेस्टर्स को अपने पोर्टफोलियो में नए स्टॉक्स और सेक्टर्स को शामिल करने का अवसर देता है, जो portfolio diversification में मददगार होता है।
Early Entry ka Benefit
- आईपीओ के माध्यम से इन्वेस्टर किसी कंपनी में उसके इनिशियल स्टेज पर ही एंट्री कर सकता है, जो आगे चलकर एक स्ट्रांग लॉन्ग टर्म ग्रोथ और वेल्थ क्रिएशन का जरिया बन सकता है।
Benefits of Transparency and Regulations
- आईपीओ के बाद कंपनी को सेबी और स्टॉक एक्सचेंज के नियमो का पालन करना होता है जो ट्रांसपेरेंसी और एकाउंटेबिलिटी को बढ़ाता है।
- इन्वेस्टर्स के पास एक रेगुलेटेड और सेफ इन्वेस्टमेंट एनवायरनमेंट होता है।
Price Appreciation
- आईपीओ के इनिशियल डेज में कम प्राइस पर शेयर्स को खरीदकर इन्वेस्टर फ्यूचर में उनकी वैल्यू बढ़ने पर उन्हें बेच करके प्रॉफ़िट्स कमा सकते हैं।
Dividends
- अगर कंपनी लाभ कमाती हैं और डिविडेंड डिस्ट्रीब्यूट करती है, तो आईपीओ के इन्वेस्टर्स को भी उस डिविडेंड का फायदा मिल सकता है।
IPO के नुकसान-

“IPO Kya Hota Hai” में आईपीओ के कई लाभों के साथ-साथ कुछ नुकसान भी हो सकते हैं जो कंपनी और इन्वेस्टर्स दोनों के लिए हो सकते हैं। नीचे कुछ मुख्य नुकसान दिए गए हैं –
Company के लिए IPO के नुकसान
High Cost and Time Consuming Process
- आईपीओ प्रकिया बहुत महंगी और समय लेने वाली प्रकिया होती है। सेबी के approvals, underwriters, lawyers और auditors की फीस काफी हाई होती है।
- इसके अलावा पेपरवर्क और रेगुलेटरी अप्रूवल में काफी समय लगता है, जो मैनेजमेंट के फोकस और रिसोर्सेज को डाइवर्ट कर सकता है।
Public Disclosure & Loss of Privacy
- आईपीओ के बाद कंपनी को अपने financials operations और strategic plans को पब्लिक और रेगुलेटरी अथॉरिटीज के समक्ष रखना पड़ता है।
- यह कंपनी की privacy और confidentiality को प्रभावित कर सकता है और कॉम्पिटिटर्स को भी कंपनी के बारे में जानकारी मिल सकती है।
Control and Decision-Making
- आईपीओ के बाद कंपनी के stakeholders में नए शेयरहोल्डर आते हैं जो बोर्ड पर अपनी राय रख सकते हैं, इस वजह से प्रमोटर्स का कण्ट्रोल कम हो सकता है।
- बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स और शेयरहोल्डरस की राय लेना ज़रूरी हो सकता है, जो निर्णय की प्रकिया को complex ओर बना सकता है।
Market Pressure and Short-Term Focus
- आईपीओ के बाद कंपनी पर quarterly प्रॉफ़िट्स और स्टॉक प्राइस को मेन्टेन करने का प्रेशर होता है। यह लॉन्ग-टर्म गोल्स पर नेगेटिव इम्पैक्ट डाल सकता है और मैनेजमेंट शार्ट – टर्म रिजल्टस पर फोकस करने लगती है।
- स्टॉक प्राइस गिरने पर कंपनी की रेपुटेशन और वैल्यूएशन प्रभावित हो सकती है, जो ओवरआल बिज़नेस ऑपरेशन को भी प्रभावित कर सकता है।
Risk of Underperformance
- आईपीओ के बाद अगर स्टॉक का परफॉरमेंस मार्केट अच्छा नहीं रहता तो यह कंपनी की इमेज और इन्वेस्टर के विश्वास को प्रभावित कर सकता है।
- Underperformance से future fund-raising और बिज़नेस पार्टनरशिप्स पर भी बुरा असर पड़ता है।
Investors के लिए IPO के नुकसान
High Risk Investment
- आईपीओ में नयी कंपनी या नए शेयर्स में इवेस्ट करना रिस्की हो सकता है, क्यूंकि कंपनी के बारे में सीमित इंफोर्मशन होती है और उसका मार्केट में रिकॉर्ड भी नया होता है।
- अगर कंपनी एक्सपेक्टेड ग्रोथ अचीव नहीं करती या मार्केट में उसका शेयर प्राइस गिरता है, तो इन्वेस्टर्स को नुकसान हो सकते हैं।
Listing Day Volatility
- आईपीओ के लिस्टिंग के दिन शेयर प्राइस काफी वोलेटाइल हो सकता है। कई बार शेयर का प्राइस ओपन होते ही गिर सकता है। जिससे नए इन्वेस्टर को नुकसान हो सकता है।
- Oversubscription की वजह से भी इन्वेस्टर्स को शेयर्स allot नहीं होते या उनकी desired quantity से कम शेयर्स मिलते हैं।
Lock-In Period and Liquidity Issues
- कुछ आईपीओ में विशेष इन्वेस्टर्स के लिए lock- in period होता है जिसमे वह अपने शेयर्स को बेच नहीं सकते इस वजह से इन्वेस्टर्स को लिक्विडिटी का इशू हो सकता है।
- Lock-in period के दौरान अगर शेयर का प्राइस गिरता है, तो इन्वेस्टर्स को उस वक़्त उनका इन्वेस्टमेंट एग्जिट करना मुश्किल होता है।
Market Sentiments and Economic Conditions
- आईपीओ के सक्सेस और शेयर्स की वैल्यू पर मार्केट सेंटीमेंटस और इकनोमिक कंडीशंस का बहुत असर होता है। मंदी या इकनोमिक स्लोडाउन के दौरान IPO में इन्वेस्ट करना रिस्की हो सकता है।
- आईपीओ के प्राइस डिमांड और सप्लाई पर आधारित होते हैं, और अगर इन्वेस्टर सेंटीमेंट कम हो तो शेयर्स की वैल्यू गिर सकती है।
Lack of Historical Data
- आईपीओ के दौरान इन्वेस्टर्स के पास कंपनी के बारे में डिटेल्ड हिस्टोरिकल डाटा नहीं होता, तो यह इन्वेस्टर के लिए निर्णय लेना मुश्किल बनाता है।
- नई कंपनी के केस में ग्रोथ और परफॉरमेंस का अनुमान लगाना मुश्किल होता है, जो इन्वेस्टर्स के लिए हाई रिस्क क्रिएट करता है।
Speculative Bidding and Overvaluation
- कई बार आईपीओ में speculative bidding की वजह से shares overvalued हो सकते हैं, जिससे लिस्टिंग के बाद उनका प्राइस गिर सकता है और इन्वेस्टर्स को नुकसान हो सकता है।
- कई कम्पनीज अपने शेयर्स के हाई प्राइस को आकर्षित बनाने के लिए ओवर वैल्यू करती हैं, जो भविष्य में इन्वेस्टर्स के रिटर्न्स को प्रभावित करता है।
Read Also : Face Value of Share in Hindi – जाने क्या महत्व हैं ? Share Market में Face Value का |
IPO टाइम लाइन-
आईपीओ टाइम लाइन एक प्रोसेस है जो step by step launch होने तक का समय और एक्शन्स बताता है। IPO के लिए कई स्टेज होते हैं जो प्लानिंग से लेकर लिस्टिंग तक चलते हैं। यह टाइम लाइन कुछ ऐसे होती है :
Planning and Initial Preparation (3-6 Months)
- Company Goals and Objectives Set : सबसे पहले कंपनी आईपीओ का ऑब्जेक्टिव डिफाइन करती है – क्यों फण्ड raise करना है, कितना कैपिटल चाहिए, और फंड्स का उपयोग कहाँ होगा।
- Investment Bank and Underwriters Selection: कंपनी इन्वेस्टमेंट बैंक्स या अंडरराइटर को appoint करती है, जो आईपीओ के वैल्यूएशन, प्राइसिंग और लीगल कंप्लायंस में मदद करते हैं।
- Legal and Financial Due Diligence: कंपनी अपने लीगल और फाइनेंसियल रिकार्ड्स को तैयार करती है और ऑडिटर्स के साथ अपने डाक्यूमेंट्स वेरीफाई करवाती है।
Draft Red Herring Prospectus “DRHP” Filing (1-2 Months)
- DRHP and SEBI : DRHP एक डॉक्यूमेंट है जो कंपनी के फाइनेंसियल, बिज़नेस मॉडल और आईपीओ के ऑब्जेक्टिव को दर्शाता है। यह डॉक्यूमेंट SEBI के पास अप्रूवल के लिए submit किया जाता है।
- SEBI Approval: SEBI, DRHP डॉक्यूमेंट को रिव्यु करता है और अगर सब कुछ ठीक है, तो अप्रूवल देता है, इस अप्रूवल में 1 – 2 महीने लग सकते हैं।
Roadshows and Marketing (2-3 Months)
- Roadshows and Investor Meetings: अप्रूवल के बाद कंपनी अपने IPO को मार्केट में प्रमोट करने के लिए roadshows और इन्वेस्टर मीटिंग करती है।
- Marketing and Public Awareness: आईपीओ की जागरूकता बढ़ाने के लिए कंपनी अपने बिज़नेस मॉडल और ग्रोथ पोटेंशियल को बताने के लिए प्रोमोशंस करती है। इसका लक्ष्य होता है इन्वेस्टर interest generate करना।
Price Band and Bidding Dates (1-2 week)
- Decide Price Band : अंडरराइटर और कंपनी, एक प्राइस बैंड decide करते हैं जिसमे शेयर्स को इशू किया जायेगा। इस प्राइस बैंड को पब्लिक के लिए announce किया जाता है।
- Final Bidding Dates : आईपीओ के लिए bidding dates set की जाती हैं, जिसमे इन्वेस्टर अपने बिड्स place कर सकते हैं.
Bidding Process (3-5 Days)
- Bidding and Application: आईपीओ बिडिंग का प्रोसेस 3 – 5 दिन तक चलता है। इन्वेस्टर्स अपनी बिड्स लगाते हैं और शेयर्स के लिए एप्लीकेशन देते हैं।
- Price Discovery and Final Pricing: Bidding कम्पलीट होने के बाद प्राइस डिस्कवरी की जाती है और फाइनल प्राइस सेट किया जाता जिसे Cut-off Price कहा जाता है।
Share Allotment and Refunds (1-2 week)
- Share Allotment Process: Oversubscription होने पर लॉटरी सिस्टम के माध्यम से शेयर्स allot किये जाते हैं। सभी applicants को shares नहीं मिलते और जिन्हे नहीं मिलते उन्हें रिफंड दिया जाता है।
- Refund Process: जिन्होंने अप्लाई किया था पर allotment नहीं मिला उन्हें पैसा वापस कर दिया जाता है।
Listing on Stock Exchange (1-2 Days)
- Stock Exchange Par Listing aur Trading: Allotment के बाद शेयर्स को स्टॉक एक्सचेज (NSE / BSE) पर लिस्ट किया जाता है। लिस्टिंग का दिन महत्वपूर्ण होता है क्योकिं तब शेयर्स का मार्केट प्राइस सेट होता है।
- Listing Day Price Fluctuations: लिस्टिंग के दिन शेयर का प्राइस ऊपर – नीचे हो सकता है जो मार्केट के इंटरेस्ट और डिमांड पर निर्भर करता है।
IPO Timeline Ka Overview
| Stage | Duration | Description |
| Planning and Preparation | 3-6 Months | IPO के ऑब्जेक्टिव और अंडरराइटर का सिलेक्शन |
| DRHP Filing and SEBI Approval | 1-2 Months | SEBI के समक्ष DRHP file और approval process |
| Roadshows and Marketing | 2-3 Months | इन्वेस्टर इंटरेस्ट जेनेरेट करना |
| Price Band and Bidding Dates | 1-2 Week | प्राइस बैंड और बिडिंग डेट्स की घोषणा करना |
| Bidding Process | 3-5 Days | इन्वेस्टर आईपीओ के लिए एप्लीकेशन सब्मिट करते हैं। |
| Share Allotment and Refunds | 1-2 Week | शेयर्स का अलॉटमेंट और रिफंड प्रोसेस |
| Listing on Stock Exchange | 1-2 Days | स्टॉक एक्सचेंज पर शेयर्स का लिस्टिंग और ट्रेडिंग |
IPO Apply करने से पहले याद रखने वाली मुख्य बातें-
आईपीओ में इन्वेस्ट करना एक अच्छा अवसर हो सकता है, लेकिन कुछ इम्पोर्टेन्ट चीज़ें याद रखनी चाहिए जो आपके निर्णय को सुरक्षित बना सकती हैं। यहां कुछ मुख्य पॉइंटस दिए गए हैं जो आईपीओ में इन्वेस्ट करते समय याद रखनी चाहिए :
Understand the Company Business and Industry
- आईपीओ में इन्वेस्ट करने से पहले कंपनी के बिज़नेस मॉडल, प्रोडक्स/सर्विस और उनके ऑपरेशन्स को समझना ज़रूरी है।
- कंपनी किस इंडस्ट्री में काम कर रही है और उसका ग्रोथ पोटेंशियल क्या है ये भी देखना चाहिए । यह चेक करें की क्या वह इंडस्ट्री स्टेबल है और आने वाले समय में ग्रोथ के अच्छे अवसर हैं।
Analysis of DRHP (Draft Red Herring Prospectus)
- DRHP एक इम्पोर्टेन्ट डॉक्यूमेंट है जो SEBI के वेबसाइट पर उपलब्ध होता है इसमें कंपनी के फाइनेंसियल, ऑब्जेक्टिव, रिस्क फैक्टर्स और फ्यूचर ग्रोथ प्लान्स दिए होते हैं।
- DRHP को अच्छी तरह से पढ़कर यह समझें की कंपनी आईपीओ के फण्ड का उपयोग कहाँ करेगी और उसके ग्रोथ और रिस्क फैक्टर्स क्या हैं।
Analysis of Company Financials and Profitability
- कंपनी के रेवेनुए ग्रोथ, प्रॉफिट, मार्जिन्स और recent फाइनेंसियल परफॉरमेंस को स्टडी करना ज़रूरी है। यह देखना चाहिए की क्या कंपनी स्टेबल प्रॉफ़िट्स generate कर रही है और ग्रोथ ट्राजेक्टोरी पॉजिटिव है।
- Debt level भी चेक करें , क्यूंकि high debt companies के लिए आने वाले समय में चैलेंजेज हो सकते हैं।
Analysis of Valuation and Price Band
- आईपीओ का प्राइस बैंड और कंपनी का valuation market के कम्पटीशन और उसके पीअर्स से तुलना करके देखने चाहिए।
- कभी -कभी आईपीओ overvalued होते हैं जो फ्यूचर रिटर्न्स पर नेगेटिव प्रभाव डाल सकते हैं इसलिए valuation का एनालिसिस ज़रूरी है।
Peer Comparison
- Industry में कंपनी के competitors और उनके परफॉरमेंस को चेक करें। यह देखना ज़रूरी है की क्या कंपनी अपने पीअर्स के मुकाबले स्ट्रांग पोजीशन में है या नहीं ।
- Peer comparison से आपको कंपनी का कॉम्पिटिटिव एडवांटेज और ग्रोथ potential का अंदाजा मिलेगा ।
Understand IPO Objective
- यह समझें की कंपनी फण्ड किस लिए raise कर रही है – ग्रोथ और एक्सपेंशन के लिए कर्ज चुकाने के लिए या अपने फाउंडर्स और प्रमोटर्स को एग्जिट प्रोवाइड करने के लिए।
- अगर फण्ड का मुख्य objetive कर्ज चुकाना है या promoters एग्जिट करना चाहते हैं तो यह नेगेटिव signal हो सकता है।
Track Record of Promoter and Management Team
- कंपनी के प्रमोटर्स और मैनेजमेंट टीम के एक्सपीरियंस और उनका ट्रैक रिकॉर्ड समझना ज़रूरी है। स्ट्रांग मैनेजमेंट और अनुभवी टीम का होना कंपनी के ग्रोथ और स्टेबिलिटी के लिए बेनेफिशियल होता है।
- यह भी देखें की क्या मैनेजमेंट टीम में frequent changes हैं जो कंपनी के फ्यूचर prospect को प्रभावित कर सकता हैं।
Market Sentiments and Economic Conditions
- आईपीओ launch के समय मार्केट का sentiment और इकनोमिक कंडीशन को देखना चाहिए जब मार्केट स्टेबल हो और पॉजिटिव आउटलुक हो तब आईपीओ में इन्वेस्ट करना बेनेफिशियल हो सकता है।
- अगर मार्केट वोलेटाइल है या इकनोमिक slowdown है तो आईपीओ में इन्वेस्टमेंट रिस्की हो सकता है।
Interest of Anchor Investors
- कई आईपीओ में एंकर इन्वेस्टर्स (जैसे mutual funds, institutional investors) इन्वेस्ट करते हैं जो आईपीओ prospects को पॉजिटिव सिग्नल देते हैं। एंकर इन्वेस्टर्स का इंटरेस्ट कंपनी के पोटेंशियल और मार्किट में उसके रेपुटेशन को दर्शाता है।
Analysis of Grey Market Premium (GMP)
- Grey Market Premium (GMP) आईपीओ की डिमांड और इन्वेस्टर्स के सेंटीमेंट को दर्शाता है। यह non-official market का सिग्नल होता है जिसमे listing प्राइस का अंदाजा मिलता हैं।
- लेकिन सिर्फ GMP के बेसिस पर इन्वेस्ट न करें यह एक speculative indicator है जो शार्ट टर्म सेंटीमेंट पर आधारित होता है।
Allotment of IPO and Oversubscription
- कई बार पॉपुलर आईपीओ में oversubscription हो जाता है जिससे allotment मिलना मुश्किल हो सकता है। आपको अपने फण्ड को wisely allocate करना चाहिए और oversubscription के केस में लाटरी सिस्टम का ध्यान रखना चाहिए।
- अगर आप रिटेल इन्वेस्टर हैं तो oversubscribed IPOs में allotment के chances कम हो सकते हैं।
Investment for Long-Term
- IPOs short-term listing gains के लिए attract करते हैं लेकिन ये भी इम्पोर्टेन्ट है की आप long -term potential पर ध्यान दे।
- सिर्फ लिस्टिंग गेन्स के लिए इन्वेस्ट करना रिस्की हो सकता इसलिए कंपनी का लॉन्ग – टर्म ग्रोथ और प्रोफिटेबिलिटी पोटेंशियल देखते हुए इन्वेस्टमेंट निर्णय लें।
Understand Risk Tolerance
- आईपीओ में इन्वेस्टमेंट रिस्क का analysis करें और अपने रिस्क सहनशीलता के अनुसार निर्णय लें। आईपीओ में रिटर्न्स high हो सकते हैं लेकिन रिस्क भी ज़्यादा होता है।
- अगर आप हाई रिस्क सहनशीलता रखते हैं तो ही आईपीओ में invest करें वरना other stable investments consider करें।
SEBI Website Link : https://www.sebi.gov.in/
निष्कर्ष-
अब हम “IPO Kya Hota Hai” के निष्कर्ष पर पहुंच है जो निम्न प्रकार हैं –
आईपीओ कंपनियों के लिए एक महत्वपूर्ण वित्तीय प्रक्रिया है, जो उन्हें सार्वजनिक बाजार से पूंजी जुटाने की अनुमति देती है। यह प्रक्रिया न केवल निवेशकों को नए अवसर प्रदान करती है, बल्कि कंपनियों के विकास और विस्तार के लिए भी आवश्यक वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराती है। आईपीओ का विचार केवल कंपनी के लिए लाभकारी नहीं होता, बल्कि यह उन निवेशकों के लिए भी फायदेमंद होता है जो शेयर बाजार में प्रवेश करना चाहते हैं।
हालांकि, आईपीओ में निवेश करने के साथ कुछ जोखिम भी जुड़े होते हैं। कंपनी के बारे में सही जानकारी प्राप्त करना आवश्यक है, क्योंकि प्रारंभिक चरण में शेयरों की कीमतें अस्थिर हो सकती हैं। इसके अलावा, निवेशकों को कंपनी की वित्तीय स्थिति और संचालन मॉडल का विस्तृत विश्लेषण करना चाहिए।
इसलिए, आईपीओ में निवेश करने से पहले संभावित निवेशकों को अपनी वित्तीय स्थिति और जोखिम उठाने की क्षमता का अच्छी तरह से मूल्यांकन करना चाहिए। वे विभिन्न पहलुओं, जैसे कि बाजार की प्रवृत्तियाँ, कंपनी का इतिहास और भविष्य की विकास संभावनाएं, पर ध्यान केंद्रित करके सोच-समझकर निर्णय ले सकते हैं। इस तरह आईपीओ का लाभ उठाते हुए वे अपने वित्तीय लक्ष्यों की प्राप्ति कर सकते हैं।
Disclaimer-
हमारे “IPO Kya Hota Hai” आर्टिकल का उद्देश्य केवल एजुकेशन देना है। हम आपको आईपीओ में इन्वेस्ट करने की सलाह नहीं देते। आईपीओ में निवेश करने से पहले आप को अपनी वित्तीय स्थिति और जोखिम उठाने की क्षमता का अच्छी तरह से मूल्यांकन करना चाहिए। वे विभिन्न पहलुओं, जैसे कि बाजार की प्रवृत्तियाँ, कंपनी का इतिहास और भविष्य की विकास संभावनाएं, पर ध्यान केंद्रित करके सोच-समझकर निर्णय ले सकते हैं।
Read Also : How to Save Money from Salary in Hindi ? सैलरी से पैसे बचाने के 10 आसान और प्रभावी तरीके जाने।
Thanks for this wonderful and useful article
Thanks…
I get good Knowledge for This Article.
Thanks…
Your information so valuable for us about ipo.
Thanks…